|
।।घटनाक्रम।।
सलवा जुडूम की दूसरी वर्षगांठ पर
बस्तर में कड़े सुरक्षा इंतजाम
जगदलपुर,
05
जून (36गढ
डाट इन)
।छत्तीसगढ
के 4
नक्सली हिंसा ग्रस्त जिलों
दंतेवाड़ा,
नारायणपुर,
बीजापुर तथा जगदलपुर में सलवा जुडूम अभियान की
दूसरी वर्षगांठ
होने के कारण आज बस्तर के सीमावर्ती क्षेत्रों में
सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए
हैं।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सलवा जुडूम
अभियान की दुसरी वर्षगांठ के
अवसर पर संभावित नक्सली हमलों को विफल करने के लिए
पूरे बस्तर को हाईअलर्ट पर रखा
गया है।
विभिन्न मार्गो पर जहां विशेष गश्त की व्यवस्था की
गई हैं वहीं
40
से अधिक संवेदनशील समझे जाने वाले पुलिस थानों की
सुरक्षा चाकचौबंद की गई हैं।मुख्यमंत्री डा.रमन
सिंह एवं गृहमंत्री रामविचार नेताम ने आज बीजापुर
जिले में
कुटरु में दोपहर बाद आयोजित एक कार्यक्रम में
सम्मिलित होने की संभावना हैं।
मुख्यमंत्री के प्रवास को देखते हुए बीजापुर पुलिस
प्रशासन द्वारा जिले के
सीमावर्ती क्षेत्रा की सीमा सील कर दी गई है।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अनुसार सलवा जुडूम की
दूसरी वर्षगांठ के साथ नक्सली
छापामार दस्ते द्वारा बस्तर में जनपिटुरी सप्ताह
मनाये जाने का फरमान जारी कर दिया
गया हैं।
आगामी 11
जून तक चलने वाले जनपिटुरी सप्ताह के दरम्यान
नक्सली
शहरों को अपना टारगेट बना सकते हैं। इसी के चलते
सुरक्षा व्यवस्था अत्यंत कड़ी कर दी
गई है।
  
|