सलवा-जुडूम

 बस्तर के आदिजनों का स्वः स्फूर्त सत्याग्रह

मुख्यपृष्ठ

हिंदी संस्करण

अंगरेज़ी संस्करण

संपर्क

हमारे बारे में

।।घटनाक्रम।।

दंतेवाड़ा में नक्सली हमला, 26 की मौत

 

 

दंतेवाड़ा 17 जुलाई, 2006 छत्तीसगढ़ में माओवादियों के एक हमले में कम से कम 26 लोग मारे गए हैं और भारी संख्या में लोग घायल हुए हैं

यह हमला राज्य के दंतेवाड़ा के अराबोर इलाक़े में हुआ है जहां एक सरकारी शिविर लगा हुआ था । दंतेवाड़ा के पुलिस सुपरिटेंडेंट ओ पी पाल ने बीबीसी को बताया कि मरने वालों की संख्या अब 26 तक पहुँच गई है जबकि घायलों की संख्या 23 है । पाल ने बताया कि नक्सलियों ने 23 लोगों का अपहरण भी कर लिया है और शिविर के साथ बनी 121 छोटी झोपड़ियां भी जला दी हैं ।

इससे पहले राज्य के गृहमंत्री रामविचार नेताम ने बताया था कि दंतेवाड़ा में इस तरह के 27 सरकारी शिविर हैं जहाँ पचास हज़ार से अधिक लोगों को माओवादियों से सुरक्षित रखने की कोशिश की जा रही है.

निशाना

यह पूछे जाने पर कि शिविरों को ही निशाना बनाना क्या सुरक्षा के लिए चिंता नहीं है तो नेताम ने कहा कि नक्सलियों ने पहले एक पुलिस चौकी पर हमला किया और जब सारी पुलिस चौकी बचाने में लगी तो नक्सलियों ने सरकारी शिविर को निशाना बनाया।

 

दंतेवाड़ा के जिलाधीश टी आर पिसदा ने घटनास्थल के लिए रवाना हो चुके हैं । यह हमला सोमवार तड़के किया गया है। दंतेवाड़ा में पहले भी इस तरह के नक्सली हमले होते रहे हैं । सलवा जुडुम राज्य सरकार द्वारा माओवादियों के ख़िलाफ तैयार किया गया एक संगठन है जिसका मानवाधिकार संगठन विरोध करते रहे हैं क्योंकि इसके तहत आदिवासियों को उनके घरों से हटाकर शिविरों में रखा जाता है।

 

ऐसे ही शिविरों पर माओवादियों का हमला हुआ है और ख़बर है कि कई शिविरों को जला दिया गया है.

 बीबीसी

 

संपर्कः लोकमान्य सद्भावना समिति, जैनबाड़ा, बैजनाथ पारा, रायपुर, छत्तीसगढ़, भारत-492001

Design by - Kalpana Informatics,Raipur, India

www.expressiongraphics.net